टीडीपी नेता और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश
- फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के महासचिव नारा लोकेश ने अपने पिता की जान को खतरा बताया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि अगर भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी होंगे।
नारा लोकेश ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा, ‘पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के जीवन को खतरा है। उन्हें जानबूझकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उनकी सुरक्षा निस्संदेह खतरे में है। वह बहुत बुरे हालातों में रह रहे हैं। उनका वजन लगातार कम हो रहा है। दूषित पानी, मच्छरों, वजन घटने, संक्रमण और एलर्जी से निपटने के लिए उन्हें चिकित्सा सहायता नहीं दी जा रही है।
लोकेश ने वर्तमान मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से अपने पिता को खतरा बताया। उन्होंने कहा आंध्र प्रदेश सरकार जबरन नायडू को स्टेरॉयड देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनके पिता को कोई नुकसान पहुंचता है तो उसके जिम्मेदार जगन मोहन रेड्डी होंगे।