फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रवाद के सागर से अमृत कलश निकालो, पीकर मिटा दो असुरों को

Sun, 27 Mar 2016 04:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर

सार

  • मुख्तार अब्बास नकवी ने कविता के माध्यम से विरोधियों पर कसा तंज
  • राज्यपाल और आजम प्रकरण पर कहा - ये बड़े लोगों की बात है
विज्ञापन
नकवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शनिवार को पूरी तरह होली के मूड में थे। उन्होंने विरोधियों पर तंज भी कविता के माध्यम से कसा। कहा कि ‘ये खलनायक नायक बनकर हमको मिटा रहे हैं, ये खलनायक नायक बनकर हमको सता रहे हैं, लोगों की लाशों की ढेर पर खुशियां मना रहे हैं।
विज्ञापन


इस राष्ट्रवाद के सागर से तुम अमृत कलश निकालो, पीकर मिटा दो असुरों को जो तुमको मिटा रहे हैं।’ नकवी ने होली मिलन कार्यक्रम के बाद आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की ओर से नगर विकास मंत्री आजम खां की काबिलियत पर सवाल उठाए जाने पर कहा कि ये बड़े लोगों की बात है, हम जैसे छोटे लोग कुछ नहीं कह सकते। राज्यपाल प्रदेश के प्रथम नागरिक हैं, उनका कहा अंतिम है।

उत्तराखंड में सरकार गिराकर की साजिश के आरोप पर कहा कि कांग्रेस पहले घरेलू पार्टी थी फिर घरौंदा हो गई। पहले उसमें दागी नेता थे, अब बागी हो गए हैं। उत्तराखंड में सरकार बनाने के सवाल पर कहा कि अभी राज्यपाल की ओर से मौजूदा सरकार को दिया गया समय बाकी है। यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी के सीएम चेहरे पर कहा एक ही चेहरा सामने लाया जाएगा, जिसे सभी स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने होली मिलन कार्यक्रम के बहाने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रणनीति से अवगत कराया। कहा कि हर माह अब जिले के किसी न किसी हिस्से में कार्यक्रम कर लोगों से संवाद और संपर्क किया जाएगा। उनकी समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। केंद्रीय स्तर पर भी हर नेता को देश के कम से कम दो सौ हिस्सों में संपर्क करने के लिए कहा गया। इसमें वहां के स्थानीय लोगों की जल, बिजली, सड़क, रोजगार आदि की समस्याओं को सुनकर समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें