फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में डिजिटल रामलीला का मंचन करेगा ‘नमो मंत्र फाउंडेशन’

Thu, 20 Aug 2020 08:47 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • डिजिटल रामलीला मंचन के लिए प्रोडक्शन का कार्य पूरा
  • 5 करोड़ से अधिक लोगों तक इस रामलीला मंचन को पहुंचाने का लक्ष्य
  • फाउंडेशन की ओर से राम मंदिर पर 1001 पृष्ठों की पुस्तक भी लिखी जा रही है
  • श्रीरामललाः मन से मंदिर तक’ शीर्षक पुस्तक के सलाहकार मंडल में शामिल हुए कई सांसद
विज्ञापन
नमो मंत्र फाउंडेशन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमो मंत्र फाउंडेशन देशभर में डिजिटल रामलीला का मंचन करने जा रहा है। फाउंडेशन ने इस डिजिटल रामलीला के लिए प्रोडक्शन का कार्य भी पूर्ण कर लिया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष कुमार सुशांत ने बताया कि इस डिजिटल रामलीला को पांच करोड़ इंटरनेट उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कई राज्यों में शैक्षिक संस्थाओं और कई सोसाइटी से संपर्क किया जा रहा है। धर्म अनुरागी घर बैठकर ही इस डिजिटल रामलीला का आनंद ले सकें, तकनीकी रूप से इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। इतना ही नहीं, फाउंडेशन के सदस्य श्रीराम मंदिर पर ‘श्रीरामलला मन से मंदिर तक’ शीर्षक वाली एक किताब भी लिख रहे हैं।

विज्ञापन


सुशांत ने बताया कि 1001 पृष्ठों की पुस्तक एक ग्रंथ के रूप में लिखी जा रही है, जिसमें श्रीराम मंदिर आंदोलन से जुड़े लंबे संघर्ष तथा इस दौरान कई बड़ी हस्तियों के अनुभव को अगली पीढ़ी के लिए संजोना ही उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के सलाहकार-मंडल के रूप में कई सांसद व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ अन्य धर्मों के विभिन्न धार्मिक गुरुओं को भी शामिल किया जा रहा है। 

बता दें कि नमो मंत्र फाउंडेशन केंद्र सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों पर आधारित शॉर्ट-वीडियोज बनाकर और नमो मंत्र ई-नॉलेज का ऑनलाइन प्रकाशन कर प्रचार-प्रसार का कार्य करता रहा है। इस फाउंडेशन ने हाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के कार्यों पर आधारित कई वीडियो तैयार किए थे, जिसकी प्रशंसा करते हुए एआईसीटीई के चेयरमैन ने देश के सभी तकनीकी कॉलेजों में फाउंडेशन के वीडियोज़ का प्रसार करने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें