तमिलनाडु में भाजपा विधायक नयनार नागेंद्रन को नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। नागेंद्रन तमिलनाडु भाजपा के 13वें अध्यक्ष बने है। नागेंद्रन के नेतृत्व में तमिलनाडु भाजपा को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। बता दें कि बीते शुक्रवार को राज्य कार्यालय में नामांकन जमा किए गए, जिनमें नागेंद्रन का नाम कई फॉर्म में प्रस्तावित था। हर फॉर्म पर 10-10 पार्टी नेताओं के हस्ताक्षर थे। नागेंद्रन अकेले उम्मीदवार थे, इसलिए उन्हें सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
— ANI (@ANI) April 12, 2025
ये भी पढ़ें:- Technology Summit: SIA प्रमुख बोले- सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में बदलाव का दौर, भारत के लिए सुनहरा मौका
अन्नामलाई ने दी बधाई
भाजपा के द्वारा नयनार नागेंद्रेन को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने उन्हें बधाई दी। साथ ही विश्वास जताया कि पार्टी राज्य में और मजबूत होगी। अन्नामलाई ने कहा कि हमें अपना लक्ष्य और रास्ता दोनों पता है। हम 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे मजबूत एनडीए गठबंधन के साथ उतरेंगे और डीएमके को सत्ता से बाहर करेंगे।
साथ ही अन्नामलाई ने आगे इस मौके पर भाजपा के इतिहास और विचारधारा पर बात करते हुए कहा कि पार्टी ने जनसंघ से लेकर भाजपा बनने तक कई चुनौतियां झेली हैं, लेकिन उसका लक्ष्य हमेशा एक रहा भारत की संप्रभुता की रक्षा और वंशवादी राजनीति से मुक्ति।
ये भी पढ़ें:- INDIA Bloc: 'इंडिया ब्लॉक पर चुप क्यों है कांग्रेस', हालिया बैठक में गठबंधन की अनदेखी पर भड़की शिवसेना यूबीटी
तिरुनेलवेली से विधायक हैं नयनार नागेंद्रन
बता दें कि, तिरुनेलवेली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक नयनार नागेंद्रन पहले एआईएडीएमके में थे। वह टी. नगर में भाजपा के राज्य मुख्यालय कमलालयम में पहुंचने वाले पहले उम्मीदवार थे। प्रदेश भाजपा ने कहा कि उनके नाम का प्रस्ताव मौजूदा पार्टी प्रमुख के अन्नामलाई, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन और भाजपा विधायक और महिला मोर्चा अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने रखा। के. अन्नामलाई के बाद नागेंद्रन को नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने की संभावना है।