फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के पेट से निकाली कील, मंगलसूत्र और चूड़ियां, गुजरात में चौंकाने वाला मामला आया सामने

Wed, 14 Nov 2018 05:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में एक महिला के पेट से मंगलसूत्र, चूड़ियां व लोहे की कील, सेफ्टी पिन समेत कुल 1.5 किलो सामान निकला है। एक वरिष्ठ डॉक्टर नितिन परमार ने बताया कि 40 साल की महिला संगीता मानसिक रूप से विक्षिप्त है। डॉक्टर परमार का कहना है कि महिला खानपान संबंधी एक दुर्लभ विकार ‘एक्यूफागिया’ से ग्रस्त है।
विज्ञापन


इसमें व्यक्ति मेटल वाली चीजें निगलना शुरू कर देता है। उन्होंने बताया कि पेट दर्द की शिकायत के बाद महिला को अस्पताल लाया गया था। जांच में पता लगा कि महिला के पेट में बाहरी सामान है।  दो घंटे तक चली सर्जरी के बाद महिला के पेट से लोहे की कील, नट, बोल्ट, सेफ्टी, पिन, यू-पिन, ब्रेसलेट, चेन, मंगलसूत्र, तांबे की रिंग और चूड़ियां निकाली गईं।

महिला को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अभी उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। यह महिला महाराष्ट्र के शिरडी की रहने वाली है। मेंटल अस्पताल प्रशासन महिला के संबंधियों को खोजने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें