फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाकिर नाईक की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द, होटलों ने जगह देने से किया इंकार

Thu, 14 Jul 2016 09:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादास्पद इस्लाम उपदेशक डॉ. जाकिर नाईक की प्रेसवार्ता के लिए मुंबई के होटलो में जगह नहीं मिल रही है। उनके समर्थकों का आरोप है कि पुलिस के दबाव में बड़े होटलों उन्हें जगह नहीं मिल पा रही है। चार होटलों ने बातचीत के बाद बुकिंग रद्द कर दी है।
विज्ञापन


इससे जाकिर नाईक के पत्रकारों से रूबरू होने की तैयारी को झटका लगा है। हालांकि, नाईक के करीबी तनवीर शेख ने बताया कि बृहस्पतिवार को आग्रीपाडा इलाके में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई है जहां डॉ नाईक स्काइप के जरिए अपनी बात रखेंगे।

नाईक के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा था कि जो हो रहा है वह सही नहीं है। मुंबई के होटलों को कहा गया है कि वे नाईक के प्रेस कांफ्रेंस के लिए जगह न दें। कम से कम चार होटलों ने बुकिंग करने और अग्रिम पैसे लेने के बाद संवाददाता समेलन के लिए जगह देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस पर होटल न मिलने का लगाया आरोप

जाकिर की तरफ से कहा गया है कि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने भी एडवांस लेने के बाद जगह देने से इनकार कर दिया जबकि इस प्रेस कांफ्रेंस के लिए मीडिया को न्यौता भेजा जा चुका था। उनका दावा है कि पहले ताज होटल, आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल, साहिल होटल और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने प्रेस कांफ्रेंस के लिए मंजूरी दी थी लेकिन उसके बाद अपना इरादा बदल दिया। नाईक के प्रवक्ता के मुताबिक, होटल के मैनेजर ने उन्हें बताया कि मुंबई पुलिस ने नाईक के संवाददाता समेलन के लिए जगह न देने की हिदायत दी थी।

इसके चलते होटलों ने बुकिंग लेने से मना कर दिया। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता अशोक दुधे ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस की ओर से किसी होटल को ऐसी कोई हिदायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

शेखों को खुश कर मोटी कमाई कर रहा है नाईक

ढाका आतंकी हमले के बाद विवादों में आए इस्लाम धर्म के प्रचारक जाकिर नाईक के बारे में उसके  पूर्व सुरक्षागार्ड साजिद शेख ने नया राज खोला है। उसने दावा किया है कि नाईक कट्टरवाद को बढ़ावा देता है और धर्म परिवर्तन कराकर सऊ दी अरब के शेखों से मोटी कमाई कर रहा है।

शेख ने उसके धर्म प्रचार के हथकंडे का राज खोलते हुए कहा कि जहां जाकिर नाईक का इस्लामिक भाषण होता है वहां पहले से तय व्यक्ति की उससे सवाल करता है जबकि दूसरे किसी अन्य को सवाल करने की इजाजत नहीं होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें