फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पर भड़के वेंकैया नायडू, कहा कश्मीर मसले पर कांग्रेस कर रही अवसरवादी राजनीति

Thu, 18 Aug 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू - फोटो : PTI
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने जम्मू व कश्मीर मसले पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। नायडू ने कांग्रेस पर अवसरवादी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उनका मानना है कि बेहद संवेदनशील मसले पर कांग्रेस नेताओं के बयान पूरी तरह संवेदनहीन हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद वेंकैया नायडू निर्माण भवन में मीडिया से बात कर रहे थे। 
विज्ञापन


वेंकैया नायडू ने कहा कि कांग्रेस नेता कश्मीर मुद्दे को राजनीतिक फायदे की नजर से देख रहे हैं। कांग्रेस ने एक बार फिर इस मामले में अपना संवेदनहीन चेहरा दिखाया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बयानों से साफ झलकता कि कांग्रेस के नेता देश हित के बजाय राजनीतिक फायदा देख रहे हैं और उसी दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस हर बार पाकिस्तान की तरफदारी क्यों करने लगती है?

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कश्मीर मसले का हल ढूढ़ने के लिये पीडीपी, कांग्रेस व एनसी का साथ आने को कहा था, वेंकैया नायडू ने सवाल किया कि पीडीपी, कांग्रेस व एनसी को साथ आने की सलाह देकर वह क्या करना चाहते हैं? क्या उनका मसकद चुनी हुयी सरकार को अस्थिर करना है? 
विज्ञापन


नायडू ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर कश्मीर मसले पर संवदेनहीनता दिखायी है। कांग्रेस नेताओं के बयानों में कोई तालमेल नहीं हैं। इससे साफ होता है कि कांग्रेस नेता राष्ट्रीय हित में बात करने की जगह अवसरवाद की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से अपील की कि मामले की गंभीरता, संवेदनशीलता और वास्तविकता को ध्यान में रखते हुये कांग्रेस नेता बयानवाजी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें