फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagpur Violence: 'छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़काया', नागपुर हिंसा पर बोले सीएम फडणवीस

Tue, 18 Mar 2025 03:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंघल ने मंगलवार को बताया कि नागपुर शहर में हुई हिंसा के सिलसिले में 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है और पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं। सोमवार शाम को मध्य नागपुर में हिंसा भड़क उठी, जिसमें पुलिस पर पथराव किया गया।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर हिंसा को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि ऐसा लगता है कि यह हिंसा सुनियोजित थी। विधानसभा में नागपुर मुद्दे पर बोलते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि 'पुलिस पर हमले को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद अफवाह फैली कि धार्मिक सामग्री को जलाया गया। ऐसा लगता है कि यह सुनियोजित हिंसा थी, लेकिन किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।' सीएम ने कहा कि 'छावा फिल्म ने लोगों के औरंगजेब के खिलाफ गुस्से को भड़काया है, लेकिन सभी को राज्य में शांति बनाए रखनी चाहिए।'

विज्ञापन




50 से ज्यादा हिरासत में और पांच एफआईआर दर्ज
पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंघल ने मंगलवार को बताया कि नागपुर शहर में हुई हिंसा के सिलसिले में 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है और पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं। सोमवार शाम को मध्य नागपुर में हिंसा भड़क उठी, जिसमें पुलिस पर पथराव किया गया। यह अफवाह फैली कि मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र (छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित) को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान पवित्र पुस्तक को जलाया गया। 

नागपुर के प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए माहौल को खराब किया गया और उन्होंने विपक्ष से मामले का राजनीतिकरण न करने की अपील की। पुलिस आयुक्त और जिला कलेक्टर के साथ समीक्षा बैठक करने वाले बावनकुले ने सभी समुदायों के सदस्यों से सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा, 'गृह विभाग की ओर से कोई चूक नहीं हुई। पुलिस हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच (हिंसा के दौरान) ढाल बनकर खड़ी रही, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए।' बावनकुले ने कहा कि फिलहाल स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण है, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल तैनात होने के कारण शहर में शांति है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Nagpur Unrest: हिंसा के 12 घंटे बाद तनावपूर्ण शांति, नागपुर के कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू; कई लोग घायल

'औरंगजेब का समर्थन करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे'
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने नागपुर हिंसा पर कहा कि 'महाराष्ट्र में औरंगजेब का समर्थन करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागपुर में जो घटना घटी, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह सुनियोजित साजिश थी या नहीं। डीसीपी स्तर के चार अधिकारी हिंसा में घायल हुए। सीएम घटना की समीक्षा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कई लोग बाहर से आए। पेट्रोल बम फेंके गए। पुलिस पर हमले की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मैं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।'

विहिप ने मांग- औरंगजेब की कब्र हटाकर वहां विजय स्मारक बने
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने नागपुर में हिंसा फैलाने के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने कहा है कि कुछ लोग हिंसा करके लोगों को डराकर औरंगजेब के काले इतिहास को अपने तरीके से पेश कराना चाहते हैं, ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। संगठन ने कहा है कि औरंगजेब की कब्र के स्थान पर धनाजी जाधव, संताजी घोरपडे, छत्रपति राजाराम महाराज का स्मारक बनना चाहिए। नागपुर में हुई हिंसा के बाद एक बयान जारी करते हुए विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने घटना की आलोचना की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार रात्रि को हुई आगजनी और हमले की घटनाएं दुखद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के घरों पर हमले किए गए हैं। हिंदू समाज के अनेक घरों को निशाना बनाया गया है और महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया।
विज्ञापन


विहिप नेता ने कहा कि हिंसा फैलाने के लिए कुरान की आयतें जलाने की अफवाह फैलाई गई जिससे एक वर्ग भड़क गया और हिंसा करने पर उतारू हो गया। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए जिससे भविष्य में ऐसी घटना न घटे। उन्होंने कहा कि औरंगजेब का महिमा मंडन बंद होना चाहिए और  औरंगजेब को हराने वाले धनाजी जाधव और संताजी घोरपडे और छत्रपति राजारामजी महाराज का एक विजय स्मारक बनाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Maharashtra: 'जो औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे, वे देशद्रोही', डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बयान

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें