फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर हिंसा: 11 क्षेत्रों में कर्फ्यू, तीन डीसीपी समेत 33 पुलिसकर्मी जख्मी; फडणवीस बोले- हिंसा पूर्व नियोजित

Wed, 19 Mar 2025 06:51 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हिंसा को पूर्वनियोजित बताया। उन्होंने कहा, जिन्होंने कानून हाथ में लिया और पुलिस पर हमला किया, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फडणवीस ने विधानसभा में बताया, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए सोमवार को आंदोलन किया था।
विज्ञापन
नागपुर हिंसा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुगल शासक औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर आंदोलन से भड़की हिंसा के बाद नागपुर के 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हिंसा में तीन उपायुक्त (डीसीपी) समेत 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि पांच नागरिक भी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने पांच केस दर्ज कर 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण, पर नियंत्रण में है।
विज्ञापन


मामले में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हिंसा को पूर्वनियोजित बताया। उन्होंने कहा, जिन्होंने कानून हाथ में लिया और पुलिस पर हमला किया, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फडणवीस ने विधानसभा में बताया, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए सोमवार को आंदोलन किया था। इस दौरान घास से बनी प्रतीकात्मक कब्र जलाई थी। अफवाह फैलाई गई कि कब्र के कपड़े पर धार्मिक पाठ लिखा हुआ था।

नमाज के मामला हुआ और गंभीर
नमाज के बाद करीब 250 लोगों की भीड़ आग लगा देंगे, के नारे लगाती हुई वहां पहुंची। पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर किया। उनकी शिकायत पर दोपहर 3:09 बजे केस दर्ज किया गया। कुछ ही समय में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शाम 7:30 बजे नागपुर के महाल क्षेत्र में हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने घरों पर पथराव किया। दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी की। दो जेसीबी मशीन, एक क्रेन सहित अनेक गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  Nagpur Violence: 'छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़काया', नागपुर हिंसा पर बोले सीएम फडणवीस

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
नागपुर हिंसा में डीसीपी निकेतन कदम पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था। वह गंभीर रूप से घायल हैं। सीएम फडणवीस ने वीडियो कॉल पर उनसे बात की। हिंसा पर काबू पाने के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला ने अफसरों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आदेश दिया है।

तैयारी से थे उपद्रवी, सीसीटीवी कैमरे तोड़े फिर घरों में लगाई आग
खबर ऐसी भी है कि उन्मादी भीड़ पूरी तैयारी से थी। उपद्रवियों ने घरों और क्लिनिक को चिह्नित कर उनमें तोड़फोड़ की व वाहनों में आगजनी की। सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। उपद्रवी मास्क पहने और हाथों में रॉड लिए हुए थे। हिंसा के तांडव से खौफजदा नागपुर के लोगों ने अपनी आपबीती सुनाई। लोगों ने बताया कि हिंदूवादी संगठन के औरंगजेब के मकबरे को हटाने की मांग के बाद यह हिंसा भड़की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  Nagpur Unrest: महाल और हंसपुरी उपद्रव पर प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा? नागपुर पुलिस कर रही अपराधियों की तलाश

हिंसा प्रभावित इलाके में ग्रोसरी स्टोर चलाने वाले शरद गुप्ता ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर खाना खाने बैठे ही थे कि बहुत तेज आवाज आई। मैंने देखा कि लोग कारों में तोड़फोड़ करने के बाद उन्हें आग के हवाले कर रहे थे। तीन लोग किसी घर के दरवाजे पीट रहे थे, लेकिन लोगों के चिल्लाने के बाद वे वहां से भाग गए। शरद ने बताया, जब मैं आग बुझाने के लिए पानी की पाइप लेकर आया तो उन्होंने मुझ पर पत्थरों से हमला किया। मैंने पुलिस को कई बार फोन किया, लेकिन जब उपद्रवी वहां से भाग गए उसके बाद पुलिस वहां पहुंची। एक अन्य निवासी चंद्रकांत कावडे ने बताया कि उपद्रवियों ने पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े फिर रामनवमी शोभायात्रा की सजावट के लिए लाए गए सामानों में आग लगा दी। पुलिस घटना के एक घंटे बाद आई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें