महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव केतन ठाकरे
- फोटो : ANI
आज देशभर में जहां एक ओर दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर त्योहार के बावजूद नागपुर में बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर मौजूद महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव केतन ठाकरे ने कहा कि यह भीड़ बताती है कि नागपुर के लोग अब प्रशासन से तंग आ चुके हैं।
मामले में ठाकरे ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने शहर की बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह से बर्बाद कर दी हैं। पानी, सड़क, सफाई जैसी जरूरी सेवाओं की हालत बेहद खराब है। साथ ही उन्होंने कहा कि गरीबों, बेरोजगारों और ठेले-फेरी वालों पर अनधिकृत कार्रवाई की जा रही है।