नगालैंड के दो संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल आरएन रवि की शिकायत करते हुए कहा है कि वह तानाशाह की तरह काम कर रहे हैं। उन्हें इसकी भी कद्र नहीं है कि विद्रोही संगठन एनएससीएन-आईएम के साथ शांतिवार्ता में हमने 23 सालों में क्या कुछ हासिल किया है। नगा होहो और नगा मदर्स एसोसिएशन ने यह भी आरोप लगाया कि नगा समूहों से बातचीत करने के लिए केंद्र के वार्ताकार रवि उन्हीं समूहों का पीछा कर रहे हैं। यह भी कहा कि राज्यपाल को शांति बहाली में जुटीं महिलाओं की न तो आवाज सुनने का समय है और न ही उनका कोई रुझान है।