नोकलाक जिले की थोनोकन्यू विधानसभा सीट पर रविवार दोपहर नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और लोजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के समर्थकों में हुए पथराव में चार लोगों को मामूली चोटें आईं।
नगालैंड विधानसभा चुनाव से पहले हुई हिंसा में कम से कम पांच लोग घायल हो गए, जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
नोकलाक जिले की थोनोकन्यू विधानसभा सीट पर रविवार दोपहर नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और लोजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के समर्थकों में हुए पथराव में चार लोगों को मामूली चोटें आईं। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस, भारतीय रिजर्व बटालियन और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तैनाती गई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।
एनपीपी के प्रदेशाध्यक्ष के काफिले पर पथराव
अज्ञात लोगों ने एनपीपी के प्रदेश अध्यक्ष एंड्रयू अहोतो सेमा के काफिले पर पथराव किया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया और पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वह किफिर जिले के थोकत्सुर के पास चुनाव प्रचार से लौट रहे थे। दीमापुर में शनिवार रात इंडिसेन गांव में दीमापुर द्वितीय विधानसभा सीट से एनडीपीपी प्रत्याशी के आवास के पास अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इंडिसेन यूथ ऑर्गनाइजेशन के एक सदस्य ने दावा किया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के समर्थक 6-7 वाहनों में आए और नारेबाजी की।प्रत्याशी के घर पर खाली बोतलें फेंकी और छह राउंड फायरिंग की। पुलिस ने कहा कि लोजपा समर्थकों के दो वाहन जब्त किए गए हैं।