फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaland: एनएससीएन (आईएम) नेता मणिपुर में समूहों को हथियार आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार

Sat, 29 Jul 2023 02:29 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा

सार

गिरफ्तार नेता की पहचान अपम उर्फ नगथिंगपम शिमराह के रूप में की गई है, जो नगालैंड स्थित संगठन का डिप्टी किलोनसर है। इस बीच, एनएससीएन (आईएम) ने कहा है, अगर वह मणिपुर में युद्धरत समूहों को हथियारों की आपूर्ति करने का दोषी पाया जाता है तो संगठन अपने नेता के खिलाफ कार्रवाई करेगा...
विज्ञापन
NSCN IM - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंसाग्रस्त मणिपुर में युद्धरत समूहों को हथियार आपूर्ति करने के आरोप में एनएससीएन (आईएम) के एक वरिष्ठ नेता को भारतीय सेना के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया है। एनएससीएन-आईएम नेता को भारतीय सेना के जवानों ने मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद की तस्करी की कोशिश में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नेता की पहचान अपम उर्फ नगथिंगपम शिमराह के रूप में की गई है, जो नगालैंड स्थित संगठन का डिप्टी किलोनसर है। इस बीच, एनएससीएन (आईएम) ने कहा है, अगर वह मणिपुर में युद्धरत समूहों को हथियारों की आपूर्ति करने का दोषी पाया जाता है तो संगठन अपने नेता के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

गिरफ्तार आईएम नेता नगालैंड के एक पुलिस इंस्पेक्टर की मिलीभगत से मणिपुर में युद्धरत समूहों को हथियारों की आपूर्ति कर रहा था। यह भी उल्लेखनीय है कि नगालैंड पुलिस के एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को गुरुवार को ही राज्य पुलिस के शस्त्रागार से गोला-बारूद चुराने और उन्हें मणिपुर में समूहों को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस बीच, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने इस पर कहा है कि मामले की जांच चल रही है और कानून अपना काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें