फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Temjen Imna Along: नागालैंड के मंत्री तेमजेन भी कोरियन पॉप के दिवाने, बोले- सोने से पहले जरूर सुनता हूं

Fri, 21 Oct 2022 11:41 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, कोहिमा

सार

सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें नागालैंड के मंत्री तेमजेन एक इंटरव्यू देते हुए कह रहे हैं कि नफरत करने वाले नफरत करते हैं, लेकिन मैं के-पॉप (कोरियन पॉप) को सुनता हूं उसका प्रशंसक हूं।
विज्ञापन
तेमजेन इमना अलांग - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में कोरियन पॉप के करोड़ों दिवाने हैं, खासकर पिछले कुछ सालों से भारत में कोरियन म्यूजिक इंडस्ट्री ने लोगों के मन में खासा जगह बनाई है। सिर्फ पॉप ही नहीं कोरियाई सीरियल, खाना, यहां तक कि कोरियाई स्किनकेयर ने भी भारत पर कब्जा कर लिया है लेकिन आश्चर्च की बात यह है कि नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलांग भी कोरियन पॉप के बड़े दिवाने हैं और सोने से पहले वह जरूर सुनते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें वह एक इंटरव्यू देते हुए कह रहे हैं कि नफरत करने वाले नफरत करते हैं, लेकिन मैं के-पॉप (कोरियन पॉप) को सुनता हूं उसका प्रशंसक हूं। आगे उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं पॉप संस्कृति का हिस्सा हूं, सोने से पहले, मैं कम से कम 10-12 गाने देखता हूं और फिर सो जाता हूं।


सेना में शामिल होंगे बीटीएस के सदस्य
हाल के वर्षों में के-पॉप कोरियाई पॉप संगीत ने विश्व स्तर पर बड़े पैमाने पर लोगों के मन में जगह बनाई है। कुछ कोरियन बैंड हैं जिनको दुनियाभर में काफी पसंद किया जा रहा है 'बीटीएस', 'ब्लैकपिंक', 'एक्सो', 'ट्वाइस' और 'सेवेंटीन' हैं। हाल ही में, एक खबर सामने आई है कि दुनिया में सबसे प्रसिद्ध के-पॉप बैंड में से एक 'बीटीएस' अस्थायी रूप से निष्क्रिय हो जाएगा क्योंकि बीटीएस के सदस्य व्यक्तिगत रूप से अपने देश दक्षिण कोरिया में अनिवार्य सैन्य सेवा करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सेना में अपनी सेवा देना अनिवार्य
दक्षिण कोरिया में नियम हैं कि हर युवा को 18 से 35 साल के बीच सेना में अपनी सेवा देना अनिवार्य है। इसी नियम के तहत कोरियाई पॉप सिंगर्स को अब साज-आवाज को भूल शस्त्र उठाना होगा। सेना में शामिल हो कर बीटीएस को 21 महीने तक एक सैनिक के तौर पर सेवा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें