फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध घुसपैठ की आशंका से नगालैंड ने राज्य से लगी सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा

Thu, 26 Jul 2018 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोहिमा 
विज्ञापन
विज्ञापन

असम में 30 जुलाई को नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) का अंतिम मसविदा प्रकाशित होने के बाद वहां से अवैध अप्रवासियों की संभावित घुसपैठ की आशंका से नगालैंड ने राज्य से लगी सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके लिए सीमा पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियों  को तैनात किया गया है। सरकारी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यहां इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने भीड़ के हाथों पिटाई की घटनाएं रोकने के लिए राज्य के हर जिले में विशेष कार्य बल का भी गठन किया है। नगालैंड के मुख्य सचिव तेमजेन टाय ने बुधवार को यहां पुलिस व गृह विभाग के आला अधिकारियों के साथ एक बैठक में संभावित परिस्थिति पर विचार किया और ऐहतियाती उपायों के बारे में फैसला किया। सूत्रों के मुताबिक, असम-नगालैंड सीमा पर इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) की अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात किया जा रहा है।

एनआरसी के प्रकाशन के बाद किसी संभावित समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने असम व पड़ोसी राज्यों में केंद्रीय बलों के 22 हजार जवान भेजे हैं। असम के शिवसागर, कार्बी आंग्लांग, जोरहाट, गोलाघाट और उरियामघाट जैसे इलाके नगालैंड से लगी सीमा के पास स्थित हैं। इस बीच, नगा छात्र संघ (एनएसएफ) ने भी राज्य के लोगों से अवैध घुसपैठियों को पनाह नहीं देने और उनके बारे में प्रशासन को सूचित करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें