नगालैंड के 63वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने राज्य के लोगों को बधाई दी। पीएम मोदी ने नगालैंड की समृद्ध संस्कृति और साहस की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और जनजातीय विरासत को गर्व का विषय बताया।
आज के दिन ही 63 साल पहले भारत के 16वें राज्य के तौर पर नगालैंड की स्थापना हुई थी। ऐसे में आज नगालैंड के 63वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी समेत देशभर के कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वहां की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नगालैंड की समृद्ध संस्कृति, साहस और सेवा की भावना पूरे देश में प्रशंसा की जाती है। उन्होंने राज्य के लोगों के उज्ज्वल भविष्य और विकास की कामना की।
दूसरी ओर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी नगालैंड के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नगालैंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और जनजातीय विविधता के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने राज्य में शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना की।
ये भी पढ़ें:- SIR: एसआईआर के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की तैयारी, चुनावी मोड में धड़ाधड़ रैलियां कर रहीं ममता बनर्जी
राजनाथ सिंह ने वहां के लोगों को दी बधाई
इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नगालैंड के लोगों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नगालैंड के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, मजबूत जज़्बा और राष्ट्र के विकास में उसका योगदान हम सबके लिए गर्व की बात है। आने वाले साल राज्य के लिए नई संभावनाएँ, प्रगति और खुशहाली लेकर आएँ। बता दें कि नगालैंड को 1 दिसंबर 1963 को भारत का 16वां राज्य घोषित किया गया था और तब से यह दिन हर साल स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।