फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगालैंड: टी यांगसिओ सांग्ताम डिप्टी स्पीकर निर्वाचित,  देश की पहली कागजरहित विधानसभा भी बनी

Sat, 19 Mar 2022 08:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्त वर्ष 2022-23 के बजट सत्र के संचालन के लिए सचिवालय ने विधानसभा की प्रत्येक सीट पर एक टैबलेट या ई-बुक लगाई है। स्पीकर शरिनगेन लोंगकुमार ने कहा कि इसके माध्यम से सदन को कागजरहित बनाने के लिए हम नेवा का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
नगालैंड विधानसभा। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्दलीय विधायक टी यांगसिओ सांग्ताम को शनिवार को नगालैंड विधानसभा का डिप्टी स्पीकर चुना गया। सांग्ताम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस (यूडीए) के विधायक है और वह पुंग्रो किफिरे सीट से पहली बार जीते हैं। विधानसभा में फरवरी, 2020 से यह पद रिक्त पड़ा था। 60 सदस्यीय नगालैंड विधानसभा में एनडीपीपी के 21, एनपीएफ के 25, भाजपा के 12 विधायक हैं। वहीं दो निर्दलीय विधायक भी हैं। सांग्टताम (39) ने नवंबर, 2020 में उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन


इस बीच नगालैंड देश की पहली कागजरहित विधानसभा बन गई है। शनिवार को विधानसभा ने सत्र का संचालन नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के माध्यम से करने के बाद यह उपलब्धि हासिल की।

वित्त वर्ष 2022-23 के बजट सत्र के संचालन के लिए सचिवालय ने विधानसभा की प्रत्येक सीट पर एक टैबलेट या ई-बुक लगाई है। स्पीकर शरिनगेन लोंगकुमार ने कहा कि इसके माध्यम से सदन को कागजरहित बनाने के लिए हम नेवा का इस्तेमाल करेंगे। नेवा के ढांचे के बाहर कुछ इसी तरह की प्रणाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा में चल रही है। अन्य राज्यों की विधानसभा भी इस दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। 
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्रालय के पर्यवेक्षण में सदन की पूरी प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक ढंग से चलाने का काम चल रहा है। विधानसभा सचिवालय सभी सदस्यों को इसके लिए प्रशिक्षण दे चुका है। सभी सदस्यों के प्रशिक्षित होने तक यह जारी रहेगा। विधानसभाओं को कागजरहित बनाने के बाद उनका नेटवर्क आपस में जोड़ने का भी प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें