फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaland Election: चार पोलिंग स्टेशनों में मतदान जारी, नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में वोटों की गिनती कल

सार

उत्तर पूर्वी के राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव हुए थे जबकि, त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान हुआ था। तीनों राज्यों के नतीजे दो मार्च को एक ही दिन घोषित किए जाएंगे...
विज्ञापन
Nagaland Voting - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगालैंड में विधानसभा 27 को हुए मतदान में गड़बड़ी की शिकायत के बाद चार मतदान केंद्रों पर बुधवार सुबह से मतदान जारी है। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। अधिकारी ने कहा कि पुनर्मतदान जुन्हेबोटो निर्वाचन क्षेत्र के न्यू कॉलोनी मतदान केंद्र, सानीस निर्वाचन क्षेत्र के पांगती वी, तिजित निर्वाचन क्षेत्र के जाबोका गांव और थोनोकन्या निर्वाचन क्षेत्र के पाथसो ईस्ट विंग में हो रहा है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।

उत्तर पूर्वी के राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव हुए थे जबकि, त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान हुआ था। तीनों राज्यों के नतीजे दो मार्च को एक ही दिन घोषित किए जाएंगे। तीनों राज्यों में वोटों की गिनती के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। माना जा रहा है कि दोपहर तक सारे रिजल्ट आ जाएंगे।

हिंसा की छिपटुप घटनाओं के बीच त्रिपुरा में करीब 89.95 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि, नागालैंड में कुल 84 फीसदी और मेघालय में 76.27 फीसदी मतदान हुआ था। तीनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं। त्रिपुरा में 31 महिला उम्मीदवार सहित 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि नगालैंड में 4 महिला प्रत्याशियों सहित 184 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन भाजपा के एक प्रत्याशी के निर्विरोध चुने जाने से यहां पर 59 सीटों पर मतदान हुआ। जबकि मेघालय में भी 60 सीटें हैं, लेकिन यहां पर भी एक प्रत्याशी के निधन के कारण 59 सीटों पर ही मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें