फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaland Election 2023: नगालैंड विधानसभा चुनाव में उतरेगी आप, उम्मीदवारों की घोषणा जल्द

Fri, 27 Jan 2023 08:04 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा

सार

Nagaland Election 2023: अमर उजाला से खास बातचीत में आप के पूर्वोत्तर प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कितनी सीटों पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार उतारने जा रही है। पूर्व विधायक आसु कीहो को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है...
विज्ञापन
Nagaland Election 2023: Arvind kejriwal - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली और पंजाब में भारी जीत के बाद अब नगालैंड विधानसभा चुनाव में भी उतरने का फैसला किया है। आप के पूर्वोत्तर प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा है कि पार्टी ने चुनाव में उतरने का फैसला किया है। अमर उजाला से खास बातचीत में राजेश शर्मा ने कहा कि पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कितनी सीटों पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार उतारने जा रही है। पूर्व विधायक आसु कीहो को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

शर्मा ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) राज्य का विकास करने में फिसड्डी साबित हुई हैं। हर ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। रोजगार का कहीं नामो-निशान नहीं है। सड़कों का बुरा हाल है। न अच्छे स्कूल हैं और न ही चिकित्सा सुविधा बेहतर है। उन्होंने कहा, पार्टी को उम्मीद है कि कीहो के नेतृत्व में आप नगालैंड में उठेगी और आने वाले वर्षों में अपनी जड़ें जमा लेगी जो प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा।

शर्मा ने कहा, पार्टी का गठन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के उद्देश्य से किया गया है, जो नगालैंड में भी मुख्य मुद्दा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगालैंड में भी भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हैं और इसने स्वास्थ्य सेवा, सड़क के बुनियादी ढांचे और अन्य विकासात्मक गतिविधियों में विकास को पंगु बना दिया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कीहो ने कहा, आप ही एक मात्र राजनीतिक पार्टी है, जो भ्रष्टाचार मुक्त शासन देकर लोगों के लिए अच्छे काम कर सकती है। दिल्ली और पंजाब उसके उदाहरण हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व पार्टी नगालैंड में भी बेहतर काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें