राहुल गांधी के साथ एस सुपोंगमेरेन जमीर
- फोटो : Agency (File Photo)
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एस सुपोंगमेरेन जमीर को नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। थेरी ने हाल ही में संपन्न राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एनपीसीसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
इससे पहले, नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एनपीसीसी) ने राज्य के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को एक पत्र लिखा और राज्य में शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए गैर-दलीय लोकतांत्रिक चुनाव का आह्वान किया। फरवरी महीने में हुए चुनाव में नगालैंड में एनडीपीपी को 25 और उसकी सहयोगी पार्टी भाजपा को 12 सीटें मिली थीं। कांग्रेस नगालैंड में खाता तक नहीं खोल पाई थी।