फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगालैंड: चुनावी हिंसा में एक युवक की मौत, NPF के चार समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 23 Feb 2018 06:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोहिमा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगालैंड के दो प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच हुए संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद एनडीपीपी ने एनपीएफ के चार समर्थकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) और नई बनी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) समर्थकों के बीच बृहस्पतिवार को मोकोकचुंग जिले के तुली शहर में हुई हिंसक झड़प के दौरान लोंगशाक कोन्याक नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। 

एनडीपीपी ने इस मामले में एनपीएफ के चार समर्थकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नागालैंड में आगामी 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव जीतने के लिए तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। इस बार उम्मीदवारों के हलफनामे के विश्लेषण में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। हलफनामे में पता चला है कि चुनाव लड़ रहे करीब 59 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं, जिनमें 38.92 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ जदयू के रामोंगो लोथा सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। 

बता दें नागालैंड को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले 54 साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक 12 विधानसभाएं देख चुके नागालैंड के नागरिकों को अभी भी अपनी पहली महिला विधायक को देखना बाकी है। इस विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर कुल 195 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें इस बार 5 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें