फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaland: म्यांमार में आतंकवादियों के कब्जे से छुड़ाए दो भारतीय युवक, असम राइफल्स के साथ हुई थी गोलीबारी

Sun, 17 Dec 2023 11:44 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा

सार

अपहरण की सूचना के बाद असम राइफल्स और नागालैंड पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान, बलों ने वेटिंग गांव के पास एक जंगल में आतंकवादियों को रोक लिया।
विज्ञापन
असम राइफल्स - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यांमार स्थित एनएससीएन-के (Ang Mai) के सशस्त्र उग्रवादियों द्वारा अपहृत दो युवकों को रविवार को नागालैंड के मोन जिले के एक जंगल से गोलीबारी के बाद बचा लिया गया। रक्षा बयान के अनुसार एनएससीएन-के (Ang Mai) के सशस्त्र कैडरों के एक समूह ने शुक्रवार रात जिले के यान्न्यु गांव से दो व्यक्तियों का अपहरण कर लिया था। 

विज्ञापन


तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़
अपहरण की सूचना के बाद असम राइफल्स और नागालैंड पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान, बलों ने वेटिंग गांव के पास एक जंगल में आतंकवादियों को रोक लिया।

इसके बाद दोनों के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिसके बाद, आतंकवादी दो अपहृत व्यक्तियों और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद छोड़कर भाग गए। बयान में कहा गया है कि इसमें एक एम-16 राइफल और तीन पिस्तौल शामिल हैं। इसमें कहा गया कि ऑपरेशन में एक नागरिक गाइड को भी पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें