जनसभा को संबोधित करते जेपी नड्डा
- फोटो : Twitter : @JPNadda
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीन अंतिम चरणों का प्रचार निर्णायक दौर में पहुंच गया है। भाजपा के शीर्ष नेता सत्तारूढ़ टीएमसी पर करारे हमले कर रहे हैं, वहीं ममता बनर्जी भी उन पर पलटवार कर रही हैं। शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर प्रहार किए।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बंगाल के पानागढ़ की चुनावी रैली में कहा कि ममता बनर्जी ने मां, माटी और मानुष के नाम पर वोट लिया, लेकिन उन्होंने न मां की चिंता की, न माटी की और न मानुष की। उन्होंने पश्चिम बंगाल को अंधेरे में धकेला। ममता बनर्जी के राज में बहनों के साथ अत्याचार हुआ।
शनिवार को पांचवें चरण के लिए वोटिंग
शनिवार को राज्य में पांचवें चरण का चुनाव है और यह चरण ममता बनर्जी के लिए बहुत अहम माना जा रहा है। पांचवें चरण के लिए बंगाल की 45 सीटों पर चुनाव होना है। बता दें कि इस चरण में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव हो रहा है। दूसरा बड़ा कारण यह है कि जिन 45 सीटों पर पांचवें चरण में मतदान होना वहां 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को टीएमसी की तुलना में ज्यादा वोट मिले थे। इस चरण के बाद तीन और चरण शेष रह जाएंगे। अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। दो मई को मतगणना होगी।