फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एन उत्तम कुमार ने तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Fri, 04 Dec 2020 07:42 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
Congress Symbol - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

एन उत्तम कुमार ने शुक्रवार को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया में चल रही खबरों के मुकाबिक उनके इस फैसले को हैदराबाद के निकाय चुनाव के परिणाम से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के चुनाव की मतगणना जारी है। सत्तारूढ़ टीआरएस के अलावा एआईएमआईएम, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबले वाले इस चुनाव में आज 1122 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। अभी तक के जो रुझान सामने आए हैं, उसमें चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस 53 सीटों के साथ आगे चल रही है, जबकि 46 सीटों के साथ भाजपा दूसरी नंबर पर है।


वहीं, तीसरे नंबर पर 42 सीटों के साथ असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और कांग्रेस दो सीटों के साथ चौथे स्थान पर हैं। गौरतलब है कि एक दिसंबर को हैदराबाद नगर निगम के 150 वार्डों में मतदान हुआ था। चुनाव में 74.67 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से केवल 34.50 लाख (46.55 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें