फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को 'टैलेंटेड' दांव पड़ा उलटा, कर्नाटक में राहुल को दूर से माला पहनाने वाले की पुलिस को तलाश

Fri, 06 Apr 2018 10:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
विज्ञापन
Rahul Gandhi, Karnataka Assembly Election 2018
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव प्रचार में व्यस्त राहुल गांधी आज उस वक्त चौंक गए जब तुमकुर जिले में उनकी सुरक्षा को लेकर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा। राहुल उस वक्त थोड़ी देर के लिए सन्न रह गए जब एक माला सीधे उनके गले में आ गिरी। रैली में राहुल की सुरक्षा को लेकर इतनी बड़ी चूक को भी शुरू में कांग्रेस ने भुनाने का प्रयास किया लेकिन शाम होते-होते स्थिति बदल गई। राहुल की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्या स्पंदना ने पहले ट्वीट कर कहा कि ये राहुल का टैलेंटेड समर्थक है, इससे पता चलता है कि कर्नाटक में कितना टैलेंट है। 

विज्ञापन

 


वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे राहुल की तरफ फेंकी गई माला, सीधा उनके गले में आ गिरी। उस वक्त तो खुद राहुल को भी ये समझ नहीं आया होगा कि आखिर इतनी दूर से कोई इतना सटीक निशाना कैसे लगा सकता है। बहरहाल इसे इत्तेफाक समझ राहुल कुछ नहीं बोले, हो सकता है कि राहुल खुद पर फेंकी गई माला से डर भी गए हों। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए राहुल के इमेज बिल्डिंग में लगीं दिव्या स्पंदना ने इसे कार्नाटक चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पक्ष में भुनाने का फॉर्मूला निकाल लिया। 

विज्ञापन


35 साल की दिव्या स्पंदना, जो पेशेवर रूप से राम्या के रूप में जानी जाता हैं, एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ हैं। वह मुख्यतः कन्नड़ फिल्म उद्योग में काम कर चुकीं हैं। तमिल और तेलुगू भाषी फिल्मों में भी राम्या ने अपनी भूमिका निभाई है। इसके बाद अब वो राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए सोशल मीडिया का प्रभार संभाल रहीं हैं। 

लेकिन जिस टैलेंट को सुबह कांग्रेस ने अपने पक्ष में भुनाने की कोशिश की शाम होने तक उसकी हवा ही निकल गई। माला फेंकने वाला शाम होने तक पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल हो गया है। पुलिस अब उस अज्ञात कांग्रेस के समर्थक की तलाश कर रही है, और मामले को सुरक्षा उल्लंघन के रूप में देख रही है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) केंद्रीय रेंज बी दयानंद ने कहा कि उन्होंने तुमकुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को इस मामले की जांच सौंपी है। 
विज्ञापन


दयानंद के मुताबिक सुरक्षा उल्लंघन को लेकर इसे कांग्रेस द्वारा कथित टैलेंटेड समर्थक पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश हैं। एक वीडियो वायरल होने के बाद राहुल का सुरक्षा बेड़ा (एसपीजी) भी इस मामले की जांच कर रहा है। बता दें कि ये घटना तब हुई जब राहुल लिंगायत सिद्दगंगा मठ के दौरे के लिए तुमकुर में थे और समुदाय के सम्मानित द्रष्टा शिवकुमार स्वामीजी से आशीर्वाद लेने उनके पास जा रहे थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें