फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध फोन टैपिंग: संजय राउत ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- किरीट सोमैया के 'राजनीतिक आकाओं' ने टैप कराया मेरा फोन

Mon, 11 Apr 2022 10:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई

सार

राउत ने कहा कि इस तरह से फोन टैप करना अपराध है और उनके निजता के अधिकार पर हमला है। उन्होंने कहा कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें तब बताया था कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। इसके बावजूद भाजपा उन्हें बोलने से नहीं रोक पाई।
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध फोन टैपिंग के मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता किरीट सोमैया के राजनीतिक आकाओं ने उनका फोन अवैध रूप से टैप किया था। उन्होंने आगे कहा कि वे लोग नहीं चाहते थे कि एमवीए की सरकार बने।

विज्ञापन


शिवसेना सांसद संजय राउत ने आरोप लगाते हुए कहा कि किरीट सोमैया जैसे लोगों को बचाने की कोशिश करने वालों ने हमारे फोन टैप किए। हालाकि इस दौरान उन्होंने ये नहीं बताया कि उनके फोन कब टैप किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह देखने के लिए हमारे फोन टैप किए गए कि हम क्या कर रहे थे और किससे बात कर रहे थे। भाजपा पर आरोप लगाते हुए राउत ने कहा कि फोन टैप करके यह देखा गया कि महाराष्ट्र में एमवीए बना है या नहीं। 

राउत ने कहा कि इस तरह से फोन टैप करना अपराध है और उनके निजता के अधिकार पर हमला है। उन्होंने कहा कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें तब बताया था कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। इसके बावजूद भाजपा उन्हें बोलने से नहीं रोक पाई। संजय राउत ने कहा कि मैंने कहा था कि उन्होंने मेरा फोन कितना भी टैप कर लिया हो, उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। हमें सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। हम डरपोक लोग नहीं हैं। हम भागते नहीं हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ अवैध फोन टैपिंग मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने शनिवार को गवाह के तौर पर संजय राउत का बयान दर्ज किया था।

गौरतलब है कि राउत उन प्रमुख नेताओं में से एक थे जिन्होंने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) बनाने की पहल की थी। महा विकास अघाड़ी में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों और सहयोगी भाजपा के साथ शिवसेना का गठंधन टूटने के बाद इसे बनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें