फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को फिर से सीएम बनवाना ही मकसद : रामगोपाल

Tue, 25 Oct 2016 05:14 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
रामगोपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी से निकाले जाने के एक दिन बाद रामगोपाल यादव ने कहा है कि अखिलेश यादव को फिर से यूपी का सीएम बनवाना ही उनका मकसद है। हालांकि उन्होंने अखिलेश यादव के साथ मिलकर नई पार्टी बनाने की अटकलों को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


रामगोपाल ने सोमवार को मुंबई में कहा कि नई पार्टी बनाने का कोई सवाल ही नहीं है। जिनके पास कुछ नहीं है, वे नई पार्टी बनाने के बारे में सोचें। अखिलेश के पास सब कुछ है। जनता उनके साथ है। अखिलेश को अपना समर्थन जाहिर करते हुए रामगोपाल ने शिवपाल यादव और अमर सिंह को चुनौती दी कि वे उन पर लगाए गए आरोपों को जनता के बीच खुली सभा में बोलकर दिखाएं। फिर देखते हैं कि जनता उनका क्या हाल बनाती है।   

अखिलेश की प्रशंसा करते हुए रामगोपाल ने कहा कि किसी अन्य पार्टी में मुख्यमंत्री के खिलाफ निजी हमला नहीं बोला जाता है। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अखिलेश को पार्टी के अंदर से हमला झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनावों में अखिलेश को सीएम बनवाने के लिए वह कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे। 
विज्ञापन


मालूम हो कि भाजपा से साठगांठ करने के आरोप लगाते हुए रामगोपाल को सपा से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। शिवपाल यादव ने आरोप लगाया था कि रामगोपाल खुद को और अपने बेटे को सीबीआई जांच से बचाने के लिए भाजपा से साठगांठ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें