फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुरः डॉक्टर कफील बोले- सीएम आवास से 500 मीटर की दूरी पर भाई को मारी गई गोली

Mon, 11 Jun 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत के मामले से चर्चा में आए डॉ. कफील खान के छोटे भाई कासिफ जमील पर हुए जानलेवा हमले को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया है। गोली चलने की सूचना के बाद सीओ क्राइम प्रवीण सिंह और सीओ कोतवाली के साथ दो थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


भाई को गोली मारे जाने के बाद डॉक्टर कफील ने कहा, 'उनकी हालत में सुधार हो रहा है। बीती रात उनको सीएम के आवास से 500 मीटर की दूरी पर गोली मारी गई।' बता दें कि अभी तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है, क्योंकि पुलिस कासिफ की हालत में सुधार होने का इंतजार कर रही है। कासिफ जमील के बयान के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर उसके साथ क्या हुआ?  उधर, डॉ. कफील की मां ने कहा, 'मेरे परिवार को पुलिस सुरक्षा की जरूरत है।'





उल्लेखनीय है कि कफील खान के छोटे भाई कासिफ जमील पर रविवार देर रात तरंग क्रॉसिंग के पास स्कूटर सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। फायरिंग में उन्हें तीन गोलियां कंधे, सीने और पीठ में लगीं। घटना के बाद कासिफ खुद ऑटो पकड़कर हास्पिटल पहुंचे।  
विज्ञापन


कासिफ कोतवाली इलाके के बसंतपुर में रहते हैं। वह रुस्तमपुर में बैट्री की दुकान चलाते हैं। परिजनों के मुताबिक, रविवार की शाम वह इफ्तार करने के बाद गोरखनाथ इलाके में अपने एक दोस्त से मिलने गए थे। वहां से लौटने के दौरान रात लगभग 10.30 बजे तरंग क्रॉसिंग के पास स्कूटर सवार नकाबपोश दो बदमाश आए और गोली मारकर फरार हो गए। कासिफ ने गोली चलने की सूचना सबसे पहले घरवालों को दी थी। स्टार हास्पिटल में भर्ती होने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। 

विज्ञापन

जमीन के विवाद में तो नहीं मारी गई कफील के भाई को गोली

कासिफ का कई लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। कासिफ के एक रिश्तेदार ने ही भाजपा के एक सांसद पर जमीन हड़पने का केस दर्ज कराया था। हालांकि परिवार वाले इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक कासिफ और उनके परिवार का जमीन को लेकर कई विवाद चल रहा है। इनमें डॉ. कफील खान के परिवार के लोगों की ओर से कई मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं। इसे लेकर परिवार और कासिफ की कई लोगों से पुरानी रंजिश भी चल रही है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जमीन का विवाद भी घटना की वजह हो सकती है।

पुलिस उठा रही कई सवाल
गोली चलने पर पुलिस कई सवाल भी खड़े कर रही है। ताबड़तोड़ चली गोलियों का कासिफ को सिर्फ छूकर निकल जाना, बदमाशों का आसनी से फरार हो जाना कहीं न कहीं पुलिस के शक को गहरा रहा है। गोली लगने के बाद पुलिस को सूचना देने के बजाय सीधे अस्पताल पहुंचना और फिर मीडिया से संपर्क साधने को भी पुलिस शक की निगाह से देख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें