फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MY-CGHS: केंद्र सरकार ने लॉन्च किया 'माय सीजीएचएस’ एप, स्वास्थ्य योजनाओं के रिकार्ड तक आसानी से होगी पहुंच

Fri, 05 Apr 2024 06:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि यह एप स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सीजीएचएस के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने नागरिकों को अपनी स्वास्थ्य योजनाओं के रिकार्ड तक आसानी से पहुंच प्रदान करने के लिए एक नया एप लॉन्च किया है। 'मायसीजीएचएस' नामक यह एप वर्तमान में केवल आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसके माध्यम से सरकार स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड, सूचना और संसाधनों तक पहुंच प्रदान करेगी। एप में उपभोक्ताओं की गोपनीयता के लिए सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं। 

'माय-सीजीएचएस' एप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की बुकिंग और रद्द करने, सीजीएचएस प्रयोगशालाओं से रिपोर्ट तक पहुंच रखने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावे की स्थिति की जांच करने और आस-पास के वेलनेस सेंटर और सूचीबद्ध अस्पतालों, प्रयोगशालाओं और दंत चिकित्सा इकाई का पता लगाने सहित कई तरह की सेवाएं प्रदान करती है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि यह एप स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सीजीएचएस के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, मायसीजीएचएस एप में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और किसी पेमेंट एप के समान पिन जैसी सुरक्षा फीचर्स मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें