फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: कांग्रेस प्रभारी का दावा, आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी सीटें जीतेगा एमवीए गठबंधन

Sun, 21 Jan 2024 01:42 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली

सार

मंत्री चेन्निथला ने कहा कि गांधी ने देश को एकजुट करने और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। उन्होंने कहा, अब मणिपुर से मुंबई तक 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' चल रही है। 
विज्ञापन
एमवीए गठबंधन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियां हूंकार भरने लगी हैं। हर तरफ दलों ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है, साथ ही जीत के दावे भी अभी से आने लगे हैं। इसी कड़ी में अब महाराष्ट्र से एमवीए गठबंधन जीत के दावे कर रहा है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी के लिए अनुकूल है और गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में अधिकांश सीटें जीतेगा। यहां पत्रकारों से बात करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महाराष्ट्र प्रभारी ने कहा कि एएमवीए साझेदार कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाले राकांपा समूह के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा अंतिम चरण में है।

यूपी के बाद दूसरे नंबर पर है महारष्ट्र 
रमेश चेन्निथला ने आगे कहा, 'आइए लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ें। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश में सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए आयोजित की जा रही है।' महाराष्ट्र 48 सांसदों को भेजता है, जो उत्तर प्रदेश के 80 के बाद दूसरे नंबर पर है। देश के सामने कट्टर ताकतों के रूप में एक बड़ी चुनौती है। आगामी चुनावों में इन ताकतों से निपटने की जरूरत है।
विज्ञापन


मंत्री चेन्निथला ने कहा कि गांधी ने देश को एकजुट करने और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। उन्होंने कहा, अब मणिपुर से मुंबई तक 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' चल रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आगामी चुनाव देश में लोकतंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और इसके लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है।

गठबंधन ने जताया जीत का विश्वास
चेन्निथला ने विश्वास जताया कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और एमवीए के लिए सकारात्मक माहौल है और तीन दलों का गठबंधन लोकसभा चुनाव में राज्य में सबसे अधिक सीटें जीतेगा। 2019 के आम चुनावों में, भाजपा ने 23 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की थी, उसके बाद अविभाजित शिवसेना ने 18 सीटें जीती थी। एनसीपी को जहां चार सीटें मिली थीं, वहीं एक-एक सीट कांग्रेस, एआईएमआईएम और एक निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई थी।

विरोधियों को आतंकित करने के लिए ईडी का इस्तेमाल : पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सुप्रीमो शरद पवार ने कहा कि ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को आतंकित और चुप कराने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने यह टिप्पणी अपने पोते व पार्टी विधायक रोहित पवार को ईडी का नोटिस मिलने पर की। रोहित को ईडी ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत पूछताछ के लिए 24 जनवरी को पेश होने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें