फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमवी ओशन विनर हादसा: लापता लोगों की तलाश जारी, मिली आपातकालीन लाइफबोट; रेस्क्यू ऑपरेशन में जुड़े चीनी जहाज

Tue, 25 Aug 2026 08:39 PM IST
Devesh Tripathi एएनआई, पारादीप

सार

पनामा के झंडे वाले एमवी ओशन विनर के डूबने के बाद लापता 22 नाविकों को खोजने के लिए भारतीय तटरक्षक बल ने अभियान जारी रखा है। तलाशी में नौसेना के विमान से मिले संकट संदेश के आधार पर एक आपातकालीन बीकन बरामद किया गया, जिसकी जहाज से संबद्धता की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
एमवी ओशन जहाज हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनामा के झंडे वाले जहाज एमवी ओशन विनर के लापता चालक दल के सदस्यों की तलाश और बचाव अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। हालांकि, अब तक लापता लोगों के जीवित होने का कोई नया सुराग नहीं मिला है। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने बचाव अभियान को एमआरसीसी बीजिंग के साथ समन्वय कर और तेज किया गया है।
विज्ञापन


लापता लोगों में कई चीनी चालक दल के सदस्य होने के कारण दो चीनी जहाज भी तलाश अभियान में शामिल हो गए हैं। इन जहाजों को लापता नाविकों का पता लगाने के लिए चल रहे अभियान में मदद के लिए लगाया गया है। आईसीजीएस वरद इलाके में मौजूद व्यापारिक जहाजों के साथ समन्वय कर लापता चालक दल के सदस्यों की व्यापक तलाश कर रहा है। 

आपातकालीन लाइफबोट में नहीं मिला कोई व्यक्ति

हवाई तलाशी के दौरान नौसेना के एक विमान ने संकट संदेश का पता लगाया और आईसीजीएस वरद को बताए गए स्थान की ओर भेजा। इसके बाद आईसीजीएस वरद ने उस इलाके से एक आपातकालीन बीकन बरामद किया। जांच में इसकी पुष्टि हुई कि यह एमवी ओशन विनर से जुड़ा हुआ था।

25 अगस्त 2026 को करीब सुबह 7 बजे आईसीजीएस वरद ने तलाशी क्षेत्र में एमवी ओशन विनर की एक बीकन का पता लगाया। एक बोर्डिंग टीम ने बीकन की जांच की, लेकिन उसमें कोई जीवित व्यक्ति नहीं मिला। लापता चालक दल के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। तटरक्षक बल के जहाज, विमान और व्यापारिक जहाज इलाके में व्यापक स्तर पर लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।

जहाज के डूबने की वजह नहीं हो पाई साफ

बचाव अभियान के दौरान मौसम और समुद्र की स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। यह जहाज करीब 71,000 मीट्रिक टन लौह अयस्क लेकर चीन जा रहा था और पारादीप बंदरगाह से करीब 290 समुद्री मील दूर डूब गया। जहाज पर चालक दल के 24 सदस्य सवार थे। इनमें से दो लोगों को पहले लाइफ राफ्ट से बचा लिया गया था, जबकि बाकी 22 सदस्य अब भी लापता हैं।
विज्ञापन


एमवी ओशन विनर के अचानक डूबने से समुद्री हादसे के संभावित कारणों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। युद्ध स्तर पर तलाश और बचाव अभियान जारी है, लेकिन जहाज के डूबने की सटीक वजह अभी पता नहीं चल सकी है। अधिकारियों की ओर से तलाश अभियान आगे बढ़ने के साथ और जानकारी दिए जाने की उम्मीद है। जहाज के गहरे समुद्र में लापता होने के कई दिन बीत जाने के बावजूद बचाव दल को अब भी लापता लोगों के जीवित मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें