फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर केस: 90 दिन बाद शर्मसार हुए नीतीश, तेजप्रताप बोले- अंतरात्मा रिस्पॉन्स नहीं कर रही क्या?

Sat, 04 Aug 2018 05:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया है। शनिवार को एक ट्वीट कर तेजप्रताप ने कहा कि नीतीश कुमार इस पूरे रेप कांड पर 90 दिनों बाद शर्मसार हुए हैं। क्या आपकी अंतरात्मा आपको जवाब नहीं दे रही थी।' 

विज्ञापन


दरअसल नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से गठबंधन तोड़ने के बाद भाजपा के साथ सरकार बनाने के बाद कहा था कि उनकी अंतरात्मा ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा था कि आरजेडी के साथ वह सहज महसूस नहीं कर रहे थे।

बता दें कि नीतीश कुमार ने शुक्रवार को इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में ऐसी घटना घट गई की हम शर्मसार हो गए हैं। लेकिन सीबीआई मामले की जांच कर रही है और उच्च न्यायालय इस मामले की मॉनिटरिंग करेगा। उन्होंने आश्वस्त किया है कि इस मामले में किसी के साथ कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसे कड़ी सजा मिलेगी।
विज्ञापन


‘बेटी बचाओ’ का नारा भी जुमला

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्वीट किया 'बिहार के सत्ताधारियों के शेल्टर होम में बच्चियों से बलात्कार ने ‘बेटी बचाओ’ के नारे को भी जुमला बना दिया है। अब तो इनके समर्थक भी विरोध में हैं और ये सोचकर ‘शर्मसार’ भी कि वो अब तक कैसे लोगों का साथ दे रहे थे। जेडीयू-भाजपा की सरकार को नैतिकता के नाम पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

धरना देंगे तेजस्वी यादव

मुजफ्फरपुर रेप कांड पर शुरू हुई राजनीति अब दिल्ली पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कद्दावर नेता तेजस्वी यादव शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे। इसमें उन्हें आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का साथ मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें