पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस शनिवार शाम मुजफ्फरनगर के खतौली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन के करीब 6 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इसके अलावा एक डिब्बा दूसरे डिब्बे के ऊपर भी चढ़ गया।
पढ़ें- कलिंग-उत्कल ट्रेन हादसे की भयावह तस्वीरें, 14 डिब्बे पटरी से उतरे
हादसे में अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है 60 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। वहीं आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने रेलमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। लोग बिना सुरक्षा की गारंटी के कैसे यात्रा करेंगे।
How will people travel, there is guarantee of safety. Railway Minister should resign: Lalu Prasad Yadav on #Muzaffarnagar train derailment pic.twitter.com/0u6nYwuJF2
— ANI (@ANI) August 19, 2017
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्रेन हादसे पर दुख जताया है। हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की।
Extremely pained by derailment of Utkal Express in Muzaffarnagar. My thoughts are with families of the deceased: PM Modi tweets (file pic) pic.twitter.com/03Nb0uu1K2
— ANI (@ANI) August 19, 2017
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दु:ख जताया है और हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
Unfortunate incident, we are in constant touch with the Rail Ministry: UP CM Yogi Adityanath on #Muzaffarnagar train derailment. pic.twitter.com/hVHw1T7WnN
— ANI UP (@ANINewsUP) August 19, 2017
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी ट्वीट किया और बोले, मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। बचाव और राहत कार्यों के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
.@NDRFHQ team has also rushed to the site.We are monitoring rescue and relief operations in close coordination
— Suresh Prabhu (@sureshpprabhu) August 19, 2017
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय हर तरह की मदद के लिए तैयार है। रेल मंत्री और यूपी स्वास्थ्य मंत्री से बात हो चुकी है।
बता दें कि हादसे के बाद युद्धस्तर पर राहत और बचाव का काम जारी है। वहीं दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है हालांकि जहां दुर्घटना हुई है वहां शुक्रवार की रात ट्रैक में क्रैक था, जिसकी सुबह से ही मरम्मत का काम चल रहा था।