फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूचुअल फंड कंपनी फ्रेंकलिन टेम्पलटन की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने दर्ज किया केस 

Thu, 04 Mar 2021 05:55 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media
विज्ञापन

म्यूचुअल फंड कंपनी फ्रैंकलिन टेम्पलटन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। निवेशकों को पैसे लौटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी कंपनी और उसके शीर्ष अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


छह म्यूचुअल फंड योजनाएं बंद करने का मामला
ईडी के अनुसार, अप्रैल 2020 में म्यूचुअल फंड की छह डेट योजनाएं बंद करने को लेकर चेन्नई की आर्थिक अपराध शाखा में मामला दर्ज किया गया था। इसी आधार पर ईडी ने भी जांच आगे बढ़ाई है।

निदेशालय इस बात की पड़ताल करेगा कि क्या छह निवेश योजनाओं को बंद करने से पहले कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने निवेशकों के पैसे कहीं और लगाए थे। कंपनी के फॉरेंसिक ऑडिट में पता चला था कि निवेश योजनाओं को बंद करने से ठीक पहले कंपनी के 23 शीर्ष अधिकारियों ने मार्च-अप्रैल में 53 करोड़ रुपये निकाले थे।
विज्ञापन


सेबी ने भी प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। कंपनी की छह डेट योजनाओं में निवेशकों के 26 हजार करोड़ रुपये फंसे हैं और अब तक 15,048 करोड़ की रिकवरी हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें