फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को नीति बदलने पर मजबूर करना जरूरी: सेना प्रमुख

Thu, 05 Jan 2017 08:40 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि आतंकवादी हरकतों का ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, जिससे कि पाकिस्तान अलगाववाद और आतंकवाद को समर्थन करने की अपनी नीति पर दोबारा सोचने को मजबूर होगा।
विज्ञापन


नए सेना प्रमुख का कार्यभार संभालने से पहले उप सेना प्रमुख रहे जनरल रावत एलओसी पार कर भारतीय सेना के कमांडो द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक में सक्रिय रूप से शामिल थे।

उनका मानना है कि ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे कि आतंकवादियों और उनके समर्थकों को गहरा चोट पहुंचे। पाकिस्तान की ओर से परमाणु हथियार के इस्तेमाल की दी जा रही धमकी पर उन्होंने कहा कि जब अपनी सीमा की रक्षा की बात आएगी तो भारत ऐसी धमकियों की परवाह नहीं करेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हमें जवाब देना चाहिए

उन्होंने कहा कि हम इस बात से सहमत हैं कि हमें जवाब देना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए आतंकवादिओं और समर्थकों को गहरी चोट पहुंचे।

31 दिसंबर को 27वें सेना प्रमुख का कार्यभार संभालने वाले जनरल रावत ने रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के उस बयान का भी समर्थन किया जिसमें परिकर ने कहा था कि दुश्मन को दर्द महसूस कराने की जरूरत है।

हालांकि उन्होंने आगे कहा कि हर घटना को एक ही नजर से देखने की जरूरत नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें