फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिला ने हलाल सेक्स पर लिखी किताब

Tue, 18 Jul 2017 07:40 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
The Muslimah Sex Manual: A Halal Guide to Mind Blowing Sex
विज्ञापन
मुस्लिम लेखिका ने खासतौर पर मुस्लिम महिलाओं के लिए एक दिलचस्प सेक्स गाइड लिखी है। इसके आने के बाद इस बात पर विचार किया जा रहा है कि आखिरकार उसे इस विषय पर बुक लिखने की जरूरत क्या थी? लेखिका ने अपनी बुक को हलाल सेक्स गाइड बताया है। यह किताब पिछले हफ्ते आई है। इस गाइड की विक्री अमेजन पर 'द मुस्लिमा सेक्स मैन्युअल: अ हलाल गाइड टू माइंड ब्लोइंग सेक्स' शीर्षक से हो रही है।
विज्ञापन


इस गाइड के ऑनलाइन बाजार में आने के बाद मुस्लिम समाज में बुक के बारे में बहस शुरू हो गई है। हालांकि किताब लेखिका की पहचान का उल्लेख नहीं किया गया है। उसने किताब में काल्पनिक नाम उम मुलाधत का उपयोग किया है। यह किताब मुस्लिम समाज में सेक्स को लेकर टैबू से संबंधित मानी जा रही है। खबर के मुताबिक इस किताब में हलाल सेक्स के साथ ही मैरिज मुस्लिम महिलाओं को सेक्स के बारे में टिप्स दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह इस तरह की अब तक की पहली किताब है।

इसके पहले ऐसी कोई किताब बाजार विक्री को नहीं आई थी। बुक की लेखिका ने इसमें अपनी दोस्त की शादी का भी उल्लेख किया और बताया कि वह अपनी सगाई के समय काफी खुश थी। उसके बाद लेखिका ने शादी के बाद अपनी महिला दोस्त से मिलने की बात भी लिखी है। उसने लिखा तब वह खुश नजर नहीं आई। लेखिका ने लिखा कि उसकी दोस्त ने बताया कि उसकी सेक्स लाइफ बिल्कुल अच्छी नहीं चल रही है। हालांकि लेखिका की दोस्त मेडिकल फिल्ड में जॉब करती थी।
विज्ञापन


आश्चर्य की बात है कि किताब में लिखा गया कि फिर भी उसे सेक्स के बारे में नॉलेज नहीं था। गौरतलब है कि मेडिकल फिल्ड से आने वाले व्यक्ति को महिला-पुरुष की शारीरिक रचना और सेक्स के संबंध में समझ होती है। लेकिन उसको इस बारे में नॉलेज नहीं था कि वह अपने पति को सेक्स के लिए बिस्तर तक कैसे पहुंचाए। उसे सेक्स को लेकर पुरुषों की पसंद के साथ खुद की भी पसंद के बारे में मालूम नहीं था। इस किताब में लेखिका ने अपने सेक्स अनुभवों को भी बयां किया है।

लेखिका ने बताया कि उसने अपनी दोस्त को सेक्स के बारे में शिक्षा दी, जिसके बाद जब वह दोबारा मिली तो बेहद खुश थी। किताब में सेक्स को लेकर बहुत सारी बातें बताई गई हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि दोस्त के कहने पर उसने मुस्लिम महिलाओं के लिए इन सारी बातों को लिखकर शेयर किया है। इसके बाद लेखिका को सभी दोस्तों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद उसने किताब लिखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें