फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत से दूल्हे ने किया फोन, दुल्हन बोली तलाक...तलाक...तलाक

Mon, 25 Jul 2016 05:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आरिफ को दिया तलाक - फोटो : ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
यूपी के बागपत जिले के दाहा में बारात की रुखसती के दौरान हुआ मामूली झगड़ा पहले पंचायत और फिर तलाक तक पहुंच गया। दाहा गांव में आठ घंटे चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों में रिश्ता तोड़ने पर सहमति बन गई। फैसले के बाद दूल्हे ने पंचायत से दुल्हन के मोबाइल पर कॉल की। पहले दुल्हन ने तीन बार तलाक बोला और इसके बाद सैकड़ों लोगों के बीच खड़े दूल्हे ने भी तीन बार तलाक...तलाक दोहराया।
विज्ञापन


पंचायत के अनुसार सवा दो लाख रुपये शादी खर्च के तौर पर दुल्हन पक्ष को दिए जाएंगे। दाहा गांव के समेदीन की बेटी मोहसिना का निकाह 21 जुलाई को भगवानपुर नांगल गांव निवासी सत्तार के बेटे आरिफ के साथ हुआ था। बारात की रुखसती की रस्म के दौरान दोनों पक्षों में मामूली बात को लेकर पहले कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। तब गणमान्य लोगों ने बीच-बचाव कराया और दुल्हन को विदा करा दिया था।

इसके कुछ घंटे बाद ही मायके पक्ष के लोग भगवानपुर पहुंचे और रात में ही मोहसिना को लेकर दाहा लेकर आ गए। मोहसिना के परिजनों का आरोप है दूल्हे और उसके परिजनों ने मोहसिना को डराया धमकाया और कार की डिमांड की है। चार दिन तक यह मामला दोनों पक्षों में चलता रहा, लेकिन फैसला नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आठ घंटे चली पंचायत की बैठक

शादी के दिन से ही शुरू हो गई थी खटपट - फोटो : ब्यूरो/ बागपत
रविवार को दाहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पंचायत बैठी। पंचायत में माइक तक की व्यवस्था करनी पड़ी। इसमें टीकरी की चेयरमैन और बसपा नेत्री राजबाला चौधरी, दाहा से सुनील कुमार, चरण सिंह, धर्मपाल सिंह, रहीसुद्दीन, ऋषिपाल, शशिकांत, राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, सुशील प्रधान, कल्लू खलीफा, रहीसू प्रधान बोपुरा, कय्यूम पहलवान, रोजूद्दीन, हनीफ, अख्तर, फैय्याज और रियाजूद्दीन समेत क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

इस पंचायत में दुल्हन के चाचा यूसुफ ने अपना पक्ष रखा और विदाई से इंकार कर दिया। दूल्हे के पिता सत्तार ने खेद जताते हुए विदाई की मांग की। करीब आठ घंटे चली पंचायत में 21 सदस्यीय कमेटी बनाई गई। रात में करीब नौ बजे दुल्हन को विदा नहीं करने और रिश्ता तोड़ने का फैसला किया। फैसले के बाद दूल्हे ने पंचायत से ही दुल्हन के मोबाइल पर कॉल की।

उधर से दुल्हन ने पहले तीन बार तलाश बोला, इसके बाद पंचायत में खड़े दुल्हे ने भी तलाक कह दिया। दाहा की प्रधान के पति सुनील कुमार ने फैसले की पुष्टि कर बताया दोनों पक्षों में आपसी सहमति के बाद ही पंचायत ने यह फैसला किया है। दोनों के बीच तलाश हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें