महाराष्ट्र के एक मुस्लिम समूह ने अयोध्या मसले पर हिंदी फिल्म के रिलीज का विरोध किया है। साथ ही सेंसर बोर्ड से आग्रह किया है कि वह इसे पास न करे। संगठन महाराष्ट्र मुस्लिम अवामी कमेटी के अध्यक्ष इलियास किरमानी ने कहा है कि ऐसा समाज में नफरत फैलाने के मकसद से किया जा रहा है।
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिज्वी ने फिल्म ‘राम जन्मभूमि’ बनाई है और उसकी पटकथा भी लिखी है। रिज्वी ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें 30 अक्तूबर, 1990 के बाद से राम मंदिर आंदोलन का वृत्तांत है। संगठन ने इस ट्रेलर के रिलीज पर कड़ी आपत्ति जताई है। उसका कहना है कि फिल्म ऐसे विषय पर आधारित है, जो अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।