फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: गोमांस ले जाने के शक पर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, हिरासत में 10 आरोपी; जांच रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 26 Jun 2023 09:08 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अफान अंसारी अपने सहयोगी नासिर शेख के साथ कार में जा रहा था। तभी गोरक्षकों को सूचना मिली की दोनों व्यक्ति मवेशियों का मांस ले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर गोरक्षकों ने कार रुकवाई और पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक बार फिर गोरक्षकों ने एक मुस्लिम व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। कुछ दिन पहले, 23 साल के लुकमान अंसारी का शव घाटनदेवी में एक खाई से बरामद किया गया था। वहीं, अब गोरक्षकों के एक समूह ने गोमांस ले जाने के शक पर शनिवार रात 32 वर्षीय अफान अंसारी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


दो व्यक्तियों को पीटकर किया घायल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के कुर्ला में रहने वाला 32 वर्षीय अफान अंसारी अपने सहयोगी नासिर शेख के साथ कार में जा रहा था। तभी गोरक्षकों को सूचना मिली की दोनों व्यक्ति गोमांस ले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर गोरक्षकों ने कार रुकवाई और पीटना शुरू कर दिया। बाद में, दोनों को घायल अवस्था में छोड़कर सभी फरार हो गए। 

क्षतिग्रस्त हालत में मिली कार
उप-निरीक्षक सुनील भामरे ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। कार के अंदर घायल लोग थे। दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भामरे ने बताया कि इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


मामला दर्ज कर जांच शुरू
पुलिस ने बताया कि इस मामले में दस लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, घायल व्यक्ति की शिकायत पर हत्या और दंगे का मामला दर्ज कर लिया है। भामरे ने कहा कि व्यक्ति वास्तव में गोमांस ले जा रहे थे या नहीं, यह लैब रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें