फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: मलप्पुरम में मुस्लिम लीग के कार्यालय पर हमला, माकपा के कार्यकर्तओं पर मामला दर्ज

Mon, 22 Dec 2025 01:55 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल के मलप्पुरम में मुस्लिम लीग के कार्यालय पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने माकपा के 14 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है।  

विज्ञापन
मलप्पुरम में माकपा के 14 कार्यकर्ता हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने सोमवार को बताया कि मलप्पुरम में मुस्लिम लीग के कार्यालय पर हमला किया गया। इस हमले के आरोप में माकपा के 14 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है। स्थानीय निकाय चुनाव में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (सलोमो) को जीत मिली। इसी जीत के बाद विजय जुलूस के दौरान कथित तौर पर यह हमला हुआ। प्राथमिकी के अनुसार स्थानीय निकाय चुनावों में मिली जीत के बाद सलोमो ने रविवार को पेरिंथलमन्ना में जीत का जश्न मनाया।

हमले के विरोध में मुस्लिम लीग की हड़ताल

प्रथमिकी में कहा गया है कि रात करीब 8.30 बजे, आरोपियों ने कथित तौर पर मुस्लिम लीग के कार्यालय के सामने इकट्ठा होकर लाठियों और पत्थरों से हमला किया, जिससे बिल्डिंग और ऑफिस के सामने लगे झंडे के खंभे को नुकसान पहुंचा। इस घटना के बाद, सलोमो के कार्यकर्ता भी मौके पर जमा हो गए, जिससे तनावपूर्ण स्थिति बन गई। एक अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया गया। रात करीब 11 बजे, मुस्लिम लीग ने हमले के विरोध में पेरिंथलमन्ना में हड़ताल की घोषणा की।

हालांकि, सलोमो के नेताओं ने सोमवार सुबह जनता को होने वाली परेशानी का हवाला देते हुए हड़ताल वापस ले ली। दूसरी ओर, भाकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जीत के जश्न के दौरान संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ही सबसे पहले उनकी पार्टी ऑफिस पर पत्थर फेंके थे। लेकिन पुलिस को अभी इस मामले में कोई औपचारिक शुकायत नहीं मिली है। 

माकपा पर हार के बाद हिंसा फैलाने का आरोप 

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने आरोप लगाया कि माकप ने चुनावी हार के बाद हिंसा फैलाई है, जो उसकी असहिष्णुता को दिखाता है। सतीशन ने पत्रकारों से कहा, "क्या यह असहिष्णुता की हद नहीं है? चुनाव हारने के बाद कार्यलयों पर हमला करना माकपा की पहचान बन गया है।"

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को निशाना बनाते हुए, सतीशन ने कहा कि गृह विभाग राज्य में बढ़ती अराजकता का मूक दर्शक बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी, "अगर उन्हें लगता है कि हमारे ऑफिसों पर हमलों के बाद हम डर के मारे भाग जाएंगे, तो वे गलतफहमी में हैं। केरल के लोग इस गुंडागर्दी का मुंहतोड़ जवाब देने का इंतजार कर रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें