फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: मुर्शिदाबाद हिंसा पर BSF का बयान- हालात अब बेहतर, लेकिन हमला गंभीर था; कांग्रेस-भाजपा का ममता पर हमला जारी

Sun, 13 Apr 2025 09:50 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता / नई दिल्ली

सार

मुर्शिदाबाद जिले के सूती और समशेरगंज थाना क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पत्थरबाजी और पेट्रोल बम से हमले जैसी घटनाओं के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमा सुरक्षा बल ने मौजूदा हालात की जानकारी दी है। वहीं कांग्रेस और बीजेपी नेताओं ने इस मामले पर राज्य सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
मुर्शिदाबाद हिंसा पर बीएसफ ने दिया अपडेट - राज्य में राजनीति जारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा के बाद वहां के हालात को लेकर बीएसएफ ने ताजा जानकारी दी है। बीएसएफ के साउथ बंगाल फ्रंटियर के डीआईजी पीआरओ नीलोत्पल कुमार पांडे ने बताया कि कल हालात और ज्यादा गंभीर हो गए थे। समशेरगंज इलाके में बीएसएफ की टीमों पर पेट्रोल बम और पत्थरों से हमला किया गया। उन्होंने कहा, 'हमारी पार्टियों पर हमला उन्हीं लोगों ने किया जो शुरू से ही माहौल बिगाड़ने में लगे हैं। हालात अब बेहतर हो गए हैं। हमारे किसी जवान को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन जब भारी पत्थरबाजी होती है, तो मामूली चोट लगना तो स्वाभाविक है।'
विज्ञापन

 
लोग डरे हुए हैं, ये सच है- बीएसएफ
नीलोत्पल कुमार पांडे ने आगे बताया कि जैसे ही स्थिति बिगड़ी, प्रशासन के कहने पर BSF की कंपनियां मौके पर तैनात की गईं। 'पहले दो कंपनियां भेजी गई थीं, फिर अगले दिन संख्या बढ़ाकर नौ कंपनियां तैनात कर दी गईं। हम सभी संवेदनशील इलाकों में मौजूद हैं। लोग डरे हुए हैं, ये सच है।'
 
यह भी पढ़ें - West Bengal: मुर्शिदाबाद हिंसा और SSC भर्ती घोटाले को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, ममता पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
विज्ञापन


अधीर रंजन चौधरी का आरोप- सरकार की मर्जी से हो रहे दंगे
पूर्व कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा- भाजपा हमेशा दंगे कराकर साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण करती है। ममता बनर्जी खुद को सेक्युलर दिखाने का नाटक करती हैं। बंगाल सरकार भाजपा को मौका देती है ताकि आम मुसलमानों को जिहादी कहा जा सके। इसका फायदा दोनों पार्टियों को होता है।' उन्होंने ये भी कहा, 'दंगे वहीं होते हैं जहां सरकार चाहती है। जैसे गुजरात के गोधरा में हुआ था, वैसे ही अब बंगाल में हो रहा है।'
 
कल मुर्शिदाबाद जाएंगे अधीर रंजन चौधरी
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे मुर्शिदाबाद जाएंगे, तो उन्होंने कहा, 'मैं कल जा रहा हूं और हम वहां शांति स्थापित करने की कोशिश करेंगे। हमारे सांसद ईशा खान वहां जा चुके हैं, लेकिन प्रशासन हमें जाने नहीं दे रहा। जबकि सारा प्रशासन – सांसद, विधायक, पंचायत, पुलिस – टीएमसी के पास है, फिर भी उन्हें दंगों की खबर नहीं थी? ऐसा कैसे?'
 
भाजपा का आरोप- बंगाल को 'बांग्लादेश' बना रहीं ममता
इधर केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा- 'केंद्रीय बलों की तैनाती के बाद थोड़ी शांति जरूर आई है, लेकिन अभी भी हिंदू समाज सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। मुर्शिदाबाद से भागे लोग मालदा में शरणार्थी बने बैठे हैं और वापस जाने को तैयार नहीं हैं।' उन्होंने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा, 'बंगाल के हिंदू अब समझ गए हैं कि ममता बनर्जी बंगाल को लाइट बांग्लादेश बनाने में सफल हो गई हैं। अब लोगों को एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से लड़ना होगा।' उन्होंने वादा किया कि, 'अगर भाजपा की सरकार बनी, तो दंगा फैलाने वालों को सीधे बाहर निकालने की जिम्मेदारी हमारी सरकार और पुलिस की होगी।'
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें - West Bengal: मुर्शिदाबाद से डर के कारण भागे सैकड़ों लोग, नदी पार कर मालदा में ली शरण; प्रशासन कर रहा मदद

मुर्शिदाबाद में अभी क्या हालात हैं?
फिलहाल इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। बीएसएफ की नौ कंपनियां तैनात हैं, जो सभी संवेदनशील जगहों पर गश्त कर रही हैं। प्रशासन की कोशिश है कि दोबारा हिंसा न भड़के। आम लोग डरे हुए हैं और कई लोग अब भी अपने घरों को लौटने से कतरा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें