फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास; हुमायूं बोले- ममता को सत्ता से बाहर करूंगा

Sat, 06 Dec 2025 07:01 PM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता/मुर्शिदाबाद

सार

मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ शिलान्यास के बाद हुमायूं कबीर ने ममता सरकार पर हमला बोला और 90 मुस्लिम-बहुल सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की।

विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर - फोटो : फेसबुक/humayunaitc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में ‘बाबरी मस्जिद’ के नाम से मस्जिद निर्माण का शिलान्यास कर माहौल गरमा दिया। भरतपुर के विधायक हुमायूं ने शिलान्यास के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोलते हुए घोषणा कर दी कि वे राज्य की 90 मुस्लिम-बहुल सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे और ममता को सत्ता से बाहर कर देंगे। उन्होंने कहा, 2011 में हम सबने ममता बनर्जी पर भरोसा किया था। अल्पसंख्यकों के वोट पर ही वे मुख्यमंत्री बनीं। लेकिन आज ममता जो करें वही सही, बाकी सब गलत- यही उनका रवैया बन गया है। इतना अहंकार! अब इसे मैं चूर कर दूंगा। उन्हें मैं पूर्व मुख्यमंत्री बनाकर ही छोड़ूंगा।

विज्ञापन


इस दौरान भारी मात्रा में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। शिलान्यास कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी, जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-12 (पहले एनएच-34) पर घंटों तक यातायात बाधित रहा। कार्यक्रम शुरू होते-होते राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई, जिससे आम लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोई एक ईंट भी नहीं हटा सकता, तीन सौ करोड़ का बजट
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों के सामने कबीर ने कहा कि वे संविधानिक अधिकार के तहत मस्जिद बना रहे हैं। उन्होंने कहा, मंदिर, चर्च बन सकता है तो मस्जिद क्यों नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मस्जिद गिराई गई थी। संविधान कहता है कि कोई भी नागरिक मस्जिद बना सकता है। कबीर ने चेतावनी देते हुए कहा, बंगाल में 37 प्रतिशत मुसलमान हैं। इस मस्जिद की एक भी ईंट कोई नहीं हटा सकेगा। अल्लाह मेरे साथ है। उन्होंने दावा किया कि मस्जिद सहित अस्पताल, गेस्ट हाउस और मीटिंग हॉल के लिए 300 करोड़ रुपए का बजट
विज्ञापन

तैयार किया गया है।

नई पार्टी की तैयारी, 90 सीटों पर सीधा मुकाबला
कबीर ने कहा कि वे जल्द ही अपना संगठन खड़ा करेंगे और 90 मुस्लिम-बहुल सीटों सहित 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने कहा, विधानसभा में जाकर इंच-इंच जमीन पर मुसलमानों का हक दिलाऊंगा। जरूरत पड़ी तो विपक्ष में बैठकर लड़ूंगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें