फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या: बहू ने चाय बनाकर देने से किया मना, नाराज सास ने दुपट्टे से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

Fri, 28 Jun 2024 03:35 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

चाय को लेकर सास बहू में बहस इतनी बढ़ गई कि सास ने बहू को गला घोंटकर मार डाला। 
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के हैदराबाद में सास-बहू झगड़े का एक नया मामला सामने आया है। जिसमें चाय के कारण सास-बहू में बहस हो गई। बहस ने बढ़कर लड़ाई का रूप ले लिया। सास ने बहू का गला घोंटकर मार दिया। 
विज्ञापन


घरेलू हिंसा के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जिसमें बहू के लिए सास को चाय देने से मना करना उसकी मौत का कारण बन गया।  सुबह फरजाना ने अपनी 28 वर्षीय बहू अजमीरी बेगम से चाय मांगी। लेकिन बहू अजमीरी ने सास को चाय देने से मना कर दिया। इस बात से नाराज सास ने बहू के पीछे-पीछे रसोई तक गई और दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

अट्टापुर पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि पिछले 15 दिन से सास-बहू में लगातार झगड़े हो रहे थे। सास-बहू में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, और रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है। सास फरजाना को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें