फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: बैग में बम होने के दावे से मुंबई एयरपोर्ट मची अफरा-तफरी, महिला गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2023 04:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महिला ने भुगतान करने से इन्कार करते हुए कहा कि वह अपने बैग में बम ले जा रही है, हालांकि जांच में उसके बैग में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। घटना के बाद सहार थाने में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को एक महिला यात्री ने दावा किया कि वह अपने बैग में बम लेकर जा रही है। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मुंबई से कोलकाता जा रही महिला से सामान के लिए अतिरिक्त भुगतान करने को कहा गया था।
विज्ञापन


महिला ने भुगतान करने से इन्कार करते हुए कहा कि वह अपने बैग में बम ले जा रही है, हालांकि जांच में उसके बैग में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। घटना के बाद सहार थाने में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बाद में उसे जमानत मिल गई। 

फ्रेंको मुलक्कल ने जालंधर बिशप पद से दिया इस्तीफा
फ्रैंको मुलक्कल ने जालंधर बिशप के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर एक नन ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद 2018 में पोप फ्रांसिस की ओर से उन्हें इस पद से अस्थायी रूप से कार्यमुक्त कर दिया गया था। हालांिक, पिछले साल केरल की एक स्थानीय अदालत ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक, मुलक्कल का इस्तीफा अनुशासनात्मक कार्रवाई से संबद्ध नहीं है, बल्कि बिशप के क्षेत्र की बेहतरी के लिए है। वेटिकन ने बृहस्पतिवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें