फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rat Poison: गलती से नूडल्स में मिला दिया चूहों के जहर वाला टमाटर, अस्पताल में हुई महिला की मौत

Fri, 29 Jul 2022 04:31 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महिला ने गलती से चूहे के जहर वाला टमाटर मैगी में मिला दिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान इस महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Noodles - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में चूहे के जहर से भरे टमाटर वाले मैगी नूडल्स खाने के एक हफ्ते बाद 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना मलाड (पश्चिम) के पास्कल वाड़ी में हुई जहां मृतक रेखा निषाद अपने पति और देवर के साथ रहती थी। उसने घर के चूहों को मारने के लिए कुछ टमाटरों पर जहर लगाया था। गलती से उसने इन टमाटरों को नूडल्स में मिला दिया। नूडल्स खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे शताब्दी अस्पताल ले जाया गया था।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस उसके बयान दर्ज करने मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला द्वारा दिए गए बयान के आधार पर किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना से इनकार किया। बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें