फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: MHADA अधिकारी को झूठे केस में फंसाने के आरोप में 7 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा, दो अधिकारी भी शामिल

Sat, 08 Oct 2022 06:22 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारियों ने 2018 में फर्जी गवाहों और 
दस्तावेज अदालत में पेश कर धोखाधड़ी के झूठे मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के एक अधिकारी को धोखाधड़ी कर झूठे मामले में फंसाने और गिरफ्तार कराने का मामला सामने आया है। म्हाडा के अधिकारी की शिकायत के आधार पर खार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में दो रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों और एक निरीक्षक सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारियों ने 2018 में फर्जी गवाहों की मदद से फर्जी दस्तावेज अदालत में पेश किए। उसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी के झूठे मुकदमे में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। म्हाडा के अधिकारी का कहना है कि उन्हें दो माह तक जेल में रहना पड़ा। महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण के फ्लैट सस्ते दरों पर उपलब्ध कराने के बहाने लोगों को ठगने का फर्जी मामला उनपर दर्ज किया गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा 
धारा 182 (झूठी सूचना देना), 192 (झूठे सबूत गढ़ना), 196 (झूठे सबूत का इस्तेमाल करना), 211 (घायल करने के इरादे से किए गए अपराध का झूठा आरोप, 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत आईपीसी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सात आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें