मुंबई में सोमवार को एक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक घर की छत गिर गई। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत होने की खबर है। बीएमसी के मुताबिक, आज शाम करीब 7:45 बजे मुलुंड के नाने पाड़ा स्थित मोती छाया बिल्डिंग में एक घर की छत गिरने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई।