फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की जनहित याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट कल करेगा सुनवाई

Tue, 30 Mar 2021 12:49 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की जनहित याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। सिंह की जनहित याचिका में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच और उनके तबादले को चुनौती दी गई है।
विज्ञापन
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे हाईकोर्ट में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने एक जनहित याजिका दायर करते हुए अदालत से मांग की है कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर जो भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं, उसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। परमबीर सिंह की जनहित याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा।

विज्ञापन

 

साथ ही परबीर सिंह ने अपनी जनहित याचिका में कोर्ट से यह भी मांग की है कि राज्यगुप्तचर विभाग की आयुक्त रश्मि शुक्ला ने पुलिस अधिकारियों के तबादले में भारी रुपयों के लेनदेन और भ्रष्टाचार की जो शिकायत महाराष्ट्र के डीजी से की थी, उस पर आजतक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। रश्मि शुक्ला के आरोपों की भी जांच होनी चाहिए।

परमबीर सिंह की जनहित याचिका में यह भी मांग की गई है की सचिन वाजे और संजय पाटिल यह दो पुलिस अधिकारी गृहमंत्री अनिल देशमुख के आदेश से किस तरह से मुंबई के होटल व्यवसायियों से पैसे उगायी का काम करते थे, इसकी भी जांच होनी चाहिए।  
विज्ञापन


याचिक में इस बात की भी मांग की गई है कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री के निवास स्थान पर जिन लोगों की बैठक हुईं उसके सीसीटीवी फुटेज की भी जांच अति आवश्यक है क्योंकि सबूतों की नष्ट्र करने की कोशिश की जा सकती है। ऐसे में जल्द से जल्द सबूतों को जांच एजेंसियों को अपने सुपुर्द लेना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस कमिश्ननर पद से तबादले के बाद परबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में अपने तबादले को चैलेंज किया था, जिसमें सुप्रीम कोर्ट इस चैलेंज को हाईकोर्ट में जाने का आदेश दिया था।परमबीर सिंह ने 25 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में दायर रिट को बॉम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका में तब्दील कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें