फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों में दिव्यांग और कैंसर मरीजों को मिली यात्रा की अनुमति

Thu, 15 Oct 2020 03:33 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई की लोकल ट्रेन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पश्चिमी रेलवे ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार के आग्रह पर रेल मंत्रालय ने दिव्यांग व्यक्तियों और कैंसर मरीजों को विशेष उपनगरीय ट्रेनों में विशेष डिब्बों में यात्रा की अनुमति दे दी है। हालांकि इन यात्रियों को वैध यात्रा पत्र होना जरूरी है।

विज्ञापन


पश्चिमी रेलवे के मुख्य पीआरओ सुमित ठाकुर ने बताया, प्रदेश सरकार ने 8 अक्तूबर को रेल मंत्रालय से इसका अनुरोध किया था जिसे मंजूरी दी गई है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार, आवश्यक श्रेणी के स्टाफ और विशेष श्रेणी के व्यक्तियों को छोड़कर अन्य लोगों से अपील है कि वे स्टेशन न आएं। साथ ही यात्रियों से भी आग्रह किया जाता है कि वे सामाजिक दूरी और स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करें।

लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की जाती है। सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए उपनगरीय ट्रेनों के संचालन पर पाबंदी लगाई हुई और केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े स्टाफ के लिए उपनगरीय ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें