फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: आवारा कुत्ते को बेरहमी से पीटकर मार डाला, वीडियो वायरल हुआ तो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 May 2021 09:08 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आरोपी ने बताया कि आवारा कुत्ते ने उसकी मोटरसाइकिल का सीट कवर फाड़ दिया था, जिसके बाद उसने कुत्ते की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के उपनगर गोरेगांव में एक आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। इसके बाद 31 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार (4 मई) को हुई, जिसके बाद आरोपी इमरान शाह को बांगुर नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि यह घटना तब सामने आई, जब आवारा कुत्ते की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूजर्स ने यह वीडियो टि्वटर पर पोस्ट कर दिया। साथ ही, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलिप वलसे पाटिल को टैग कर दिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि आवारा कुत्ते ने उसकी मोटरसाइकिल का सीट कवर फाड़ दिया था, जिसके बाद उसने कुत्ते की पिटाई कर दी। अधिकारी के मुताबिक, वीडियो में शाह को लोहे के डंडे से कुत्ते की पिटाई करते और कुत्ते का बहुत ज्यादा खून निकलते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पशु क्रूरता निरोधक कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें